Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)खैरी समैसा में पानी टंकी शोपीस बनी:6 साल से नहीं मिल रहा...

खैरी समैसा में पानी टंकी शोपीस बनी:6 साल से नहीं मिल रहा ग्रामीणों को स्वच्छ जल, लोगों ने की मांग


बहराइच के मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र के बलहा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत खैरी समैसा में लाखों रुपये की लागत से बनी पानी टंकी शोपीस बनकर रह गई है। लगभग छह साल पहले स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इसका निर्माण कराया गया था, लेकिन ग्रामीणों को आज तक इसका लाभ नहीं मिल सका है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह पानी टंकी स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के बजाय केवल दिखावे के लिए बनाई गई है। एक ओर जहां सरकार ‘जल जीवन मिशन’ के तहत हर घर शुद्ध पेयजल पहुंचाने की मुहिम चला रही है, वहीं खैरी समैसा में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की उदासीनता के कारण स्थिति इसके विपरीत है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि विकास खंड की कई ग्राम पंचायतों में पानी टंकियां तो निर्मित की गई हैं, लेकिन उनका संचालन प्रभावी ढंग से नहीं हो पाया है। इससे सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ जनता तक नहीं पहुंच पा रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से इस मामले की गहन जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर कठोर कार्रवाई करने तथा ग्राम पंचायत में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है। इस संबंध में जल निगम के एक्सईएन संदीप जायसवाल से संपर्क किया गया। उन्होंने बताया कि समस्या के जल्द निस्तारण के लिए बात कर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments