#बस्ती_न्यूज
राजस्थान में बस्ती के रहने वाले 22 साल के अग्निवीर जवान की करंट लगने से मौत हो गई। वह मुंडेरवा नगर पंचायत के वार्ड के रहने वाले थे। शनिवार रात करीब आठ बजे नरेन्द्र के छोटे भाई वीजेन्द्र यादव के मोबाइल पर सेना की ओर से सूचना मिली। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पिता रामरक्षा यादव, मां रमावती देवी, बहन रूना और भाई वीजेन्द्र का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। नरेन्द्र कुमार यादव गरीब किसान रामरक्षा यादव के बड़े पुत्र थे। बताया जा रहा है कि शनिवार को नरेन्द्र कैंप में थे इसी दौरान व करंट की चपेट में आ गए जिससे उनकी मौत हो गई। नरेन्द्र ने सहजनवा स्थित अपने मामा के घर रहकर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद गिठिनी के एक निजी महाविद्यालय से स्नातक करने के साथ सेना भर्ती की तैयारी शुरू की। वर्ष 2024 में अग्निवीर योजना के तहत उनका चयन हुआ। बेंगलुरु में छह माह का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद 24 नवंबर 2024 को उनकी तैनाती राजस्थान के बीकानेर में हुई थी। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण बड़ी संख्या में उनके घर पहुंच गए। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीण जयराम चौधरी, रामकेश और बालकेश समेत अन्य लोगों ने बताया कि नरेन्द्र बेहद सरल, मिलनसार और मेहनती स्वभाव के थे। परिवार की सारी उम्मीदें उन्हीं पर टिकी थीं। बेटे की मौत से पिता रामरक्षा यादव गहरे सदमे में हैं। उन्होंने कहा कि परिवार का सहारा छिन गया और घर के अनेक सपने अधूरे रह गए। गांव के लोग जवान को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। युवक का पार्थिव शरीर सोमवार सुबह गांव में पहुंचने की बात कही जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती के अग्निवीर की राजस्थान में करंट से मौत:2024 में हुई थी पोस्टिंग, कल सुबह पहुंचेगा शव, घर का बड़ा बेटा था
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












