पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी कादीपुर के पर्यवेक्षण में थाना करौंदीकला पुलिस द्वारा दिनांक 04.07.2026 को वादी गतीराम पुत्र लक्खू निवासी ग्राम रमसापुर द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना करौंदीकला पर मु0अ0सं0-93/2026 धारा 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
उक्त अभियोग में नामजद चारों अभियुक्तों को थाना करौंदीकला पुलिस टीम द्वारा दिनांक 05.07.2026 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक बाइबल ग्रन्थ एवं एक लैमिनेटेड ब्लैक एंड व्हाइट ईसा मसीह की फोटो बरामद की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. रोहित पुत्र जियालाल, निवासी ग्राम बनहरा, थाना खुटहन, जनपद जौनपुर
2. सचिन गौतम पुत्र विनोद गौतम, निवासी ग्राम मुड़िला बाजार, थाना कादीपुर, जनपद सुलतानपुर
3. सूरज गौतम पुत्र राधेश्याम गौतम, निवासी ग्राम अमरेथू डड़िया, थाना कादीपुर, जनपद सुलतानपुर
4. विनोद पुत्र विक्रमाजीत गौतम, निवासी ग्राम बनहरा, थाना खुटहन, जनपद जौनपुर
*बरामदगी-*
1.एक अदद बाइबल ग्रन्थ,
2.एक अदद लैमिनेटेड ब्लैक एंड व्हाइट ईसा मसीह की फोटो
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:-*
1. उ0नि0 श्री राजेश यादव
2. का0 मो0 नौशाद
3. का0 सर्वेश कुमार
4. का0 गगनदीप साहनी
5. का0 अमित कुमार












