उत्तर प्रदेश शासन के ‘मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 (द्वितीय चरण)’ के तहत, पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विशेष अभियान चलाया गया।
*ग्राम चौपाल एवं संवाद* : ग्रामीण क्षेत्रों में महिला बीट अधिकारियों और मिशन शक्ति टीमों ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया तथा उनकी समस्याओं के त्वरित व विधिपूर्ण निस्तारण हेतु जागरूक किया।
*बहूबेटी सम्मेलन का आयोजन :* अभियान के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों व सार्वजनिक स्थलों पर विशेष ‘बहूबेटी सम्मेलनों’ का आयोजन किया गया। इन सम्मेलनों में उपस्थित महिलाओं व बालिकाओं को समाज में उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें बिना किसी भय के अपनी शिकायतें दर्ज कराने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।
*एंटीरोमियो टीम की सक्रियता :* थानों की एंटीरोमियो टीमों ने बाजारों, स्कूलों और सार्वजनिक स्थलों पर जाकर महिलाओं व बालिकाओं को आत्मरक्षा के उपायों, अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा पम्फलेट बांटे।
*हेल्पलाइन नंबरों का प्रचार* : महिलाओं को निडर होकर आवाज उठाने के लिए प्रेरित करते हुए विभिन्न आपातकालीन नंबरों—1090 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 108 (चिकित्सा), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) और 1930 (साइबर हेल्पलाइन) के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई।












