Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नानपारा में देवी-देवताओं की प्रतिमाएं बनना शुरू:कलकत्ता के कारीगरों ने किया कार्य...

नानपारा में देवी-देवताओं की प्रतिमाएं बनना शुरू:कलकत्ता के कारीगरों ने किया कार्य प्रारंभ


बहराइच के नानपारा में दशहरा पर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शिवपुर रोड बस स्टैंड पर कलकत्ता के कारीगरों ने दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं बनाना शुरू कर दिया है। यहां 10 फीट की प्रतिमा 40 से 45 हजार रुपएऔर 4 फीट की प्रतिमा 7 से 8 हजार रुपए में तैयार की जा रही है। सुनील दास एंड कंपनी, कलकत्ता के कारीगर हर साल की तरह इस बार भी प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। ये कारीगर बांस, पुआल और मिट्टी का उपयोग कर प्रतिमाओं का ढांचा तैयार कर रहे हैं। मूर्तिकार तोतुन पाल और भोला नाथ मंडल ने बताया कि इस बार प्रतिमाओं का निर्माण शासन के निर्देशों के अनुसार किया जा रहा है। 10 फीट लंबी प्रतिमा की कीमत 40 से 45 हजार रुपएऔर 4 फीट लंबी प्रतिमा की कीमत 7 से 8 हजार रुपएनिर्धारित की गई है। कारीगरों के अनुसार, इस बार मूर्तियों में बारीक कारीगरी और पर्यावरण-अनुकूल रंगों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। दशहरा से लगभग एक महीने पहले ही काम शुरू कर दिया गया है, ताकि सभी प्रतिमाएं समय पर पंडालों तक पहुंचाई जा सकें। मूर्तिकारों ने बताया कि नानपारा, बलहा और आसपास की कई पूजा समितियों ने पहले ही प्रतिमाओं की बुकिंग कर ली है। स्थानीय लोगों में कलकत्ता की इन मूर्तियों को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments