बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र के महवीरन गांव में सोमवार को सड़क दुर्घटना में घायल सात वर्षीय बालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद सोमवार शाम को परिजनों ने बालक का शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। वे आरोपी बाइक चालक की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, रविवार को महवीरन गांव निवासी सात वर्षीय शिवम मौर्या तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सोमवार शाम करीब चार बजे परिजनों और ग्रामीणों ने शव रखकर प्रदर्शन शुरू किया। सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी महसी पवन कुमार और प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को समझाते हुए दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह ने बताया कि मृतक बालक की मां गीता मौर्या की तहरीर पर संबंधित आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि मामले में कानूनी कार्रवाई तेजी से की जा रही है और दोषी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस के आश्वासन के बाद परिजनों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
बहराइच में 7 वर्षीय बालक की मौत:बाइक की टक्कर से घायल, परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











