श्रावस्ती,। अपर जिला मजिस्ट्रेट/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ललित कुमार ने सर्वसाधारण को सूचित करते हुए बताया है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 25 के उपबन्धों के अधीन भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार जनपद श्रावस्ती में समाविष्ट विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 289-भिनगा, 290-श्रावस्ती के लिए मतदान स्थलों के उनमें से प्रत्येक के समक्ष लिखे हुए मतदान क्षेत्रों/मतदान समूहों के लिए व्यवस्था की गयी है। मतदेय स्थलों की सूची का आलेख्य प्रकाशन दिनांक 04 जुलाई, 2026 को कर दिया गया है।उपरोक्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की सूचियां सभी कार्य दिवसों में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/उप जिलाधिकारी 289-भिनगा, 290-श्रावस्ती तथा जिला निर्वाचन कार्यालय, श्रावस्ती में निरीक्षण के लिये निःशुल्क उपलब्ध रहेगी। यदि किसी व्यक्ति को इसके सम्बन्ध में कोई आपत्ति या सुझाव देना हो तो वह सम्बन्धित तहसील में उप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं जिला निर्वाचन कार्यालय, श्रावस्ती में प्रस्तुत कर सकता है। दिनांक 18-07-2026 को वर्तमान मा० सांसद/विधायक तथा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ आयोजित बैठक के पश्चात प्राप्त सुझाव एवं शिकायतों के निस्तारण के बाद सूची को अन्तिम रूप दिया जायेगा।
मतदेय स्थलों की सूचियों का आलेख्य प्रकाशन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












