#बस्ती_न्यूज
बस्ती के लालगंज थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक सड़क हादसे में 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। इस घटना में उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। सिसई पंडित गांव निवासी अमर उर्फ रंजय (16) अपने दो साथियों अवनीश और मनीष के साथ एक जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी के चुनावी पोस्टर लगाने जा रहा था। शाम करीब 4 बजे बानपुर समय माता स्थान जाने वाले मोड़ के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में अमर उर्फ रंजय की मौके पर ही मौत हो गई। अवनीश और मनीष गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बस्ती रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही लालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में चुनावी पोस्टर लगाने जा रहे किशोर की मौत:बाइक बिजली खंभे से टकराई, दो साथी गंभीर घायल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











