HomeHealth & Fitnessफुरसतगंज में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी,...

फुरसतगंज में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी, शिनाख्त में जुटी पुलिस

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद के फुरसतगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही फुरसतगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, सरवन गांव के पास पूरे राम दयाल का पुरवा मोड़ के निकट रेलवे लाइन पर ग्रामीणों ने एक महिला का शव पड़ा देखा। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

फुरसतगंज थाना प्रभारी निरीक्षक नन्द हौसला यादव ने बताया कि रेलवे गेटमैन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला की पहचान कराने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की गई और काफी प्रयास किए गए, लेकिन अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही महिला की पहचान कराने और मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments