Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, गर्भपात कराया:बस्ती में आरोपी पर...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, गर्भपात कराया:बस्ती में आरोपी पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के पैकोलिया थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक युवती से लंबे समय तक दुष्कर्म करने और गर्भवती होने पर गर्भपात कराने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने शादी का वादा कर करीब पांच साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस अवधि में वह कई बार गर्भवती हुई, लेकिन आरोपी ने उसे दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर शादी से इनकार कर दिया। हाल ही में, जब पीड़िता आरोपी के घर शादी की बात करने पहुंची, तो आरोपी और उसके परिजनों ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की और उसे घर से भगा दिया। थानाध्यक्ष अजय कुमार यादव ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी इरफान अंसारी और अन्य नामजद लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है, और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments