बहराइच के मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बनघुसरी के मजरा बरुआ स्थित प्राथमिक विद्यालय में सफाई व्यवस्था बदहाल है। इससे शिक्षार्थियों और अध्यापकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय परिसर में बड़ी-बड़ी घास और कचरा जमा है, जिससे भीषण गर्मी में जहरीले जीव-जंतुओं के पनपने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात होने पर गंदगी और बढ़ जाती है, जिससे स्कूली बच्चों को काफी दिक्कतें आती हैं। परिसर से दुर्गंध आने के कारण बच्चों का रुकना भी मुश्किल हो गया है। विद्यालय प्रबंधन ने भी इस स्थिति पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि किसी भी जिम्मेदार जनप्रतिनिधि या सफाई कर्मचारी का इस ओर ध्यान नहीं है, जबकि विद्यालय परिसर को साफ-सुथरा रखा जाना चाहिए। ग्रामीणों का आरोप है कि सफाई कर्मचारी कभी-कभार आते हैं, लेकिन अपनी जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह विफल रहते हैं। गांव और विद्यालय दोनों जगह सफाई का अभाव है। इस संबंध में ग्राम प्रधान रामनिवास गुप्ता से संपर्क किया गया। उन्होंने बताया कि यदि ऐसी कोई बात है, तो सफाई कर्मचारी को सूचना देकर जल्द ही सफाई करवाई जाएगी।
बहराइच के प्राथमिक विद्यालय में गंदगी, जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा:सफाई व्यवस्था बदहाल, ग्रामीणों और शिक्षकों को परेशानी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












