Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में दो बाइकों की टक्कर:एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल...

बस्ती में दो बाइकों की टक्कर:एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल गोरखपुर रेफर

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में बुधवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। यह हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र के हरदिया-बक्सई मार्ग पर शेयरापार के पास हुआ। दुर्घटना में दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मृतक की पहचान वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बक्सई गांव निवासी 21 वर्षीय राज चौधरी पुत्र देशराज के रूप में हुई है। वह बुधवार शाम करीब 7:30 बजे बाइक से पटेल चौक की ओर जा रहा था, तभी सामने से आ रही एक अन्य तेज रफ्तार बाइक से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार कई फीट दूर सड़क पर जा गिरे और दोनों मोटरसाइकिलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। गंभीर रूप से घायल राज चौधरी को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां रात करीब 8:30 बजे चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी बाइक पर सवार बक्सई गांव निवासी 22 वर्षीय मोहित पुत्र मंगरु भी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच भी शुरू कर दी है। राज चौधरी की असमय मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया है। गांव में भी शोक का माहौल है। पुलिस ने बताया कि जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments