Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सीएम योगी कल बस्ती के हरैया पहुंचेंगे:सुरक्षा में 1460 पुलिसकर्मी तैनात, सुबह...

सीएम योगी कल बस्ती के हरैया पहुंचेंगे:सुरक्षा में 1460 पुलिसकर्मी तैनात, सुबह 7 से शाम 4 बजे तक रूट डायवर्जन

#बस्ती_न्यूज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को बस्ती जिले के हरैया पहुंचेंगे। वे यहां हरैया और कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्रों की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे, साथ ही एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर 12:20 बजे हरैया स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद, वे 12:30 बजे से 1:30 बजे तक विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के अनुसार, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए लगभग 1460 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा व्यवस्था में 4 अपर पुलिस अधीक्षक, 12 पुलिस उपाधीक्षक, 55 निरीक्षक/थाना प्रभारी, 230 उपनिरीक्षक, 852 कांस्टेबल, 146 महिला कांस्टेबल, 50 एलआईयू कर्मी, 120 यातायात पुलिसकर्मी, एक कंपनी पीएसी और 6 फायर टेंडर तैनात रहेंगे।
पूरे कार्यक्रम स्थल को जोन और सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक जोन में राजस्व एवं पुलिस के राजपत्रित अधिकारियों की तैनाती की गई है ताकि सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहे। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए शुक्रवार सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक रूट डायवर्जन प्रभावी रहेगा। बस्ती-लखनऊ, गोरखपुर, गोंडा और अयोध्या की ओर आने-जाने वाले भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। गोपाल ढाबा, तहसील परिसर, लिटिल फ्लावर स्कूल, बीआर इंटर कॉलेज, नेशनल इंटर कॉलेज, खंड विकास कार्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने आमजन से निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करने की अपील की है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments