Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पुलिस की सरकारी गाड़ी में बैठकर युवक ने बनाई रील:बहराइच के मटेरा...

पुलिस की सरकारी गाड़ी में बैठकर युवक ने बनाई रील:बहराइच के मटेरा थाने का मामला; थाना प्रभारी बोले- पंचर बनाने के लिए बुलाया था


बहराइच के मटेरा थाना क्षेत्र में पुलिस की सरकारी गाड़ी के भीतर बैठकर एक युवक द्वारा रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो मटेरा थाने के मुख्य गेट के पास का है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सरकारी वाहन में बैठकर बनाई रील वायरल वीडियो में भौखारा गांव निवासी एक युवक, जो पंचर बनाने का काम करता है, पुलिस की सरकारी गाड़ी के अंदर बैठा दिखाई दे रहा है। इसी दौरान उसने रील बनाई, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वीडियो वायरल होने के बाद लोग पुलिस वाहन तक आम व्यक्ति की पहुंच को लेकर सवाल उठा रहे हैं। थाना प्रभारी ने दी सफाई मटेरा थाना प्रभारी हरिकेश सिंह ने मामले पर सफाई देते हुए बताया कि संबंधित युवक को पुलिस वाहन का पंचर बनवाने के लिए थाने बुलाया गया था। उन्होंने कहा कि वीडियो किस परिस्थिति में बनाया गया, इसकी जांच कराई जा रही है। जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले को लेकर विभागीय स्तर पर जानकारी जुटाई जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments