Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में आकाशीय बिजली गिरी, युवती की मौत:तेज बारिश के बीच खेत...

बस्ती में आकाशीय बिजली गिरी, युवती की मौत:तेज बारिश के बीच खेत में काम कर रही थी, धान रोपाई के दौरान हादसा

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के रुधौली थाना क्षेत्र के टड़ौठी गांव में गुरुवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से 20 वर्षीय युवती की मृत्यु हो गई। यह घटना धान की रोपाई के दौरान हुई। जानकारी के अनुसार, टड़ौठी गांव निवासी रमेश शर्मा अपने परिवार के साथ खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। उनकी 20 वर्षीय बेटी चांदनी भी उनके साथ काम कर रही थी। इसी दौरान तेज बारिश शुरू हुई और अचानक गर्जना के साथ आकाशीय बिजली सीधे चांदनी पर गिरी। वह गंभीर रूप से झुलसकर खेत में गिर पड़ी। परिजन तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रुधौली ले गए। वहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद युवती को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments