नानपारा क्षेत्र में गुरुवार को एक सड़क हादसे में 14 वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान इस्लामनगर, बंजारन टांडा, नानपारा निवासी दिलशाद पुत्र मुनीर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दिलशाद अपनी नानी के साथ बंजारन टांडा स्थित सरकारी राशन की दुकान पर जा रहा था। सड़क पार करते समय एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दिलशाद गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बालक को तत्काल ऑटो रिक्शा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने बताया कि शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश में जांच शुरू कर दी है।
अज्ञात वाहन की टक्कर से 14 वर्षीय बालक की मौत:नानपारा में राशन लेने जा रहा था दिलशाद, पुलिस ने जांच शुरू की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












