Homeक्राइम (Crime)शादी का झांसा देकर युवती फरार, घर से 67 हजार नकदी व...

शादी का झांसा देकर युवती फरार, घर से 67 हजार नकदी व 11 तोला सोना ले जाने का आरोप

बरेली। जनपद के देवरनिया थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। परिजनों ने पड़ोस के युवक पर शादी का झांसा देकर युवती को भगाने और घर से नगदी व जेवरात ले जाने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित पिता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि गुरुवार की शाम करीब 4 बजे परिवार के सभी सदस्य किसी आवश्यक कार्य से बाहर गए हुए थे। जब वे वापस लौटे तो उनकी बेटी घर पर नहीं मिली। काफी देर तक तलाश करने और रिश्तेदारों व परिचितों से पूछताछ के बाद भी युवती का कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद परिजनों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई।

सीसीटीवी फुटेज में युवती हाथ में बैग लिए और चेहरे पर नकाब पहने हुए दिखाई दी। परिजनों का आरोप है कि मोहल्ले में रहने वाला मुकीम पुत्र सलीम अहमद युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

पीड़ित पिता ने तहरीर में यह भी आरोप लगाया है कि मुकीम के दोस्त अरहम ने भी इस पूरी योजना में सहयोग किया। बताया गया कि अरहम युवती को बाइक से बहेड़ी तक छोड़कर आया, जहां मुकीम पहले से मौजूद था। इसके बाद दोनों वहां से फरार हो गए।

परिजनों के अनुसार युवती घर से ₹67,000 नकद और करीब 11 तोला सोना भी अपने साथ ले गई है, जिससे परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पिता ने मुकीम के परिजनों पर भी इस मामले में संलिप्तता का शक जताया है।

देवरनिया थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों को बरामद कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments