जनपद बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र के चौकी वैवाही अंतर्गत रामपुर धोबिया चौराहे पर सुबह के समय ऑटो रिक्शा चालकों द्वारा मुख्य मार्ग पर वाहन खड़े करने से आवागमन बाधित होता है। इससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऑटो चालक अपने वाहनों को चौराहे के चारों ओर घेरकर खड़े कर देते हैं। कई बार वे 10-5 रुपये के लिए आपस में विवाद भी करते हैं, जिससे स्थिति और बिगड़ जाती है। चौंकाने वाली बात यह है कि इन ऑटो रिक्शा चालकों के पास न तो ड्राइविंग लाइसेंस होता है और न ही उनके वाहनों का किसी थाने में पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) होता है। नियमों का यह उल्लंघन सड़क सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करता है। इस संबंध में चौकी प्रभारी शशि प्रताप सिंह ने बताया कि ड्राइविंग लाइसेंस और पंजीकरण की जांच की जाएगी तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
बिना DL-रजिस्ट्रेशन के ऑटो चालक:रामपुर धोबिया चौराहे पर सुबह जाम, आवागमन बाधित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












