Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पत्नी 90 हजार, जेवर लेकर प्रेमी संग फरार:पति ने तीन बच्चों की...

पत्नी 90 हजार, जेवर लेकर प्रेमी संग फरार:पति ने तीन बच्चों की मां पर लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी


श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र के भंवरी भगवानपुर गांव में एक महिला के अपने प्रेमी के साथ फरार होने का मामला सामने आया है। गांव निवासी ननकू ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी मौसम उसे और अपने तीन बच्चों को छोड़कर चली गई है। ननकू के अनुसार, उसकी पत्नी घर से करीब 90 हजार रुपये नकद, जेवरात और एक मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गई है। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस घटना के बाद से ननकू अपने तीनों बच्चों की देखभाल अकेले कर रहा है। उसने बताया कि पत्नी के चले जाने के बाद बच्चों के पालन-पोषण की पूरी जिम्मेदारी अब उसी पर आ गई है। इकौना थाना अध्यक्ष परमानंद तिवारी ने बताया कि इस संबंध में तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments