HomeUncategorizedईरान का बड़ा दावा, होर्मुज के पास मार गिराया दुश्मन का F-15...

ईरान का बड़ा दावा, होर्मुज के पास मार गिराया दुश्मन का F-15 फाइटर जेट


मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच ईरान ने एक बड़ा दावा किया है। ईरानी सेना के अनुसार, उसने अपने एयर डिफेंस सिस्टम का उपयोग करके देश के दक्षिणी तट और होर्मुज के पास एक F-15 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। यदि यह दावा सच साबित होता है तो इसे संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के साथ जारी टकराव में एक महत्वपूर्ण घटना माना जाएगा।

ईरान की सरकारी मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस एडवांस जेट को जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल से निशाना बनाया गया। साथ ही, एक वीडियो भी जारी किया गया है, जिसमें एयर डिफेंस सिस्टम के जेट को लॉक करने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, अमेरिका या उसके सहयोगी देशों की तरफ से अभी तक इस घटना की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें: कतर में सैन्य हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 की मौत एक गायब, तकनीकी खराबी या कुछ और है वजह?

ईरान द्वारा जारी वीडियो को सबूत बताया जा रहा है लेकिन इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है। खास बात यह है कि F-15 जेट सिर्फ अमेरिका ही नहीं, बल्कि सऊदी अरब, इजरायल और कतर जैसे देशों के पास भी मौजूद हैं। ऐसे में यह साफ नहीं है कि कथित तौर पर गिराया गया जेट किस देश का था।

इससे पहले भी ईरान ने अमेरिका के अत्याधुनिक F-35 लाइटनिंग-II फाइटर जेट को निशाना बनाने का दावा किया था। हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों ने सिर्फ यह स्वीकार किया था कि एक F-35 को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी और पायलट सुरक्षित था। इस मामले की जांच अभी जारी है।

यह भी पढ़ें: ‘अमेरिका ने हमला किया तो भारत पर हमला कर देना है..’, अब्दुल बासित ने क्यों कहा?

लगातार बढ़ रहा क्षेत्रीय तनाव

पिछले कुछ हफ्तों में मध्य पूर्व में सैन्य गतिविधियां तेज हो गई हैं। 1 मार्च को ऐसी खबरें सामने आईं कि कुवैत के हवाई रक्षा तंत्र द्वारा गलती से तीन F-15E स्ट्राइक ईगल जेट विमानों को मार गिराया गया। इसके अलावा, तकनीकी कारणों से एक अमेरिकी KC-135 रीफ्यूलिंग विमान भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

ईरान ने यह भी दावा किया है कि उसने इजराइल के एक F-16 जेट को निशाना बनाया है, हालांकि इन दावों की भी पुष्टि नहीं हो पाई है। इन घटनाओं के बीच क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है और दुनिया की नजरें अब इस पूरे घटनाक्रम पर टिकी हुई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments