बहराइच के शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र के किशुनपुर मीठा गांव में शनिवार शाम एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। युवक घर में लगे नल पर नहा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रंजीत कुमार शनिवार शाम करीब 5 बजे अपने घर के नल पर नहाने गए थे। इसी दौरान अचानक नल में करंट उतर आया, जिसकी चपेट में आने से रंजीत गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो गए। परिजनों ने तत्काल उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद रंजीत को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष गुरुसेन सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। शव को मर्चरी में रखवा दिया गया है। रविवार को वैधानिक कार्रवाई पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
बहराइच के शिवपुर में युवक की करंट लगने से मौत:नल पर नहाते समय हुआ हादसा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











