HomeHealth & Fitnessमुजफ्फरनगर में जलभराव को लेकर डीएम-एसएसपी का निरीक्षण, हालात का लिया जायजा

मुजफ्फरनगर में जलभराव को लेकर डीएम-एसएसपी का निरीक्षण, हालात का लिया जायजा

  • अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

मुजफ्फरनगर। आज 10 जुलाई 2026 को जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा द्वारा जनपद में लगातार हो रही वर्षा के दृष्टिगत थाना पुरकाजी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा सोलानी नदी के बढ़ते जलस्तर एवं उसके कारण आसपास के खेतों में पहुंच रहे पानी की स्थिति का जायजा लिया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों से राहत एवं बचाव की तैयारियों तथा जल निकासी की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के समय मौके पर जेसीबी मशीन के माध्यम से जल निकासी में बाधा उत्पन्न कर रहे मलबे, कचरे एवं अन्य अवरोधों को हटाने का कार्य कराया जा रहा था, जिससे वर्षा का पानी सुचारु रूप से निकल सके तथा जलभराव की स्थिति को नियंत्रित किया जा सके। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जल निकासी कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए तथा संवेदनशील स्थानों पर निरंतर निगरानी रखी जाए।

दोनों अधिकारियों द्वारा स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की गई तथा उन्हें प्रशासन द्वारा हरसंभव सहायता उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन दिया गया। साथ ही जनपदवासियों से अपील की गई कि लगातार हो रही वर्षा के दौरान अनावश्यक रूप से जलभराव एवं नदी तटवर्ती क्षेत्रों में जाने से बचें तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल स्थानीय प्रशासन अथवा पुलिस को दें, जिससे समय रहते आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments