Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में खेत में किसान की मौत:घर से सिंचाई करने गया था,...

बस्ती में खेत में किसान की मौत:घर से सिंचाई करने गया था, बेहोशी की हालत में मिला, जिला अस्पताल में मौत

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के चंदोखा गांव में शनिवार सुबह खेत की सिंचाई कर रहे एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 55 वर्षीय किसान हरीराम का शव उनके खेत में अचेत अवस्था में मिला। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, चंदोखा गांव निवासी हरीराम पुत्र पलटू शनिवार सुबह करीब 6 बजे अपने खेत में सिंचाई के लिए गए थे। खेत में काम करते समय वहां से गुजर रहे एक ग्रामीण ने उन्हें अचेत अवस्था में पड़ा देखा। ग्रामीण की सूचना पर आसपास के खेतों में काम कर रहे अन्य किसान और परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने हरीराम को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हरीराम अपने पीछे पत्नी सीता देवी, दो पुत्र रवि प्रकाश और गोलू, तथा तीन पुत्रियां अंजनी, रंजनी और संजनी को छोड़ गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही वाल्टरगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments