Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)SDM बोले- फरियादियों को बार-बार न दौड़ाया जाए:बहराइच में कहा- शिकायतों का...

SDM बोले- फरियादियों को बार-बार न दौड़ाया जाए:बहराइच में कहा- शिकायतों का हो त्वरित निस्तारण, चार शिकायतें पहुंचीं


बहराइच के नानपारा थाने में शनिवार को उप जिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित राजस्व व पुलिस अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने अधिकारियों से कहा कि किसी भी फरियादी को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों या थाने के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत की मौके पर जाकर जांच की जाए और नियमानुसार त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
समाधान दिवस में कुल चार प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें से एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। कार्यक्रम के दौरान एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने थाना अभिलेखों एवं विभिन्न रजिस्टरों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव और नियमित अद्यतन करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि जनसुनवाई शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसलिए प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता, निष्पक्षता और गुणवत्ता के साथ निस्तारण किया जाना चाहिए। इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा, थाना प्रभारी नानपारा, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments