HomeHealth & Fitnessविपक्ष लगातार झूठ, भ्रम और दुष्प्रचार कर रहा: पंकज चौधरी

विपक्ष लगातार झूठ, भ्रम और दुष्प्रचार कर रहा: पंकज चौधरी

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शनिवार को प्रदेश मुख्यालय में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में कहा कि विपक्ष लगातार झूठ, भ्रम और दुष्प्रचार का वातावरण बनाने का प्रयास कर रहा है। ऐसे समय में भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। हमें समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और ऐतिहासिक उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाना है तथा विपक्ष के झूठ का तथ्यों के आधार पर जवाब देना है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के निर्माण का संकल्प तभी साकार होगा, जब उत्तर प्रदेश में संगठन और सरकार दोनों पूरी शक्ति के साथ जनता के बीच कार्य करते हुए आगामी सभी चुनावों में विजय प्राप्त करें। प्रदेश के सभी पदाधिकारियों को संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों एवं अभियानों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करनी होगी। प्रत्येक अभियान को केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जनसंपर्क और जनविश्वास बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बनाना होगा।

11july6123456

श्री चौधरी ने कहा कि आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से संपन्न करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उत्तर प्रदेश का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ संगठन के प्रत्येक अभियान को सफल बनाएगा तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकसित उत्तर प्रदेश के लक्ष्य को साकार करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

बैठक में प्रदेश महामंत्री अभिजात मिश्रा, प्रदेश महामंत्री शंकरलाल लोधी, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव, उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर व प्रियंका रावत, प्रदेश मंत्री राहुल वाल्मीकि व अनिल यादव समेत प्रदेश के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments