HomeHealth & Fitnessमांगें पूरी होने के आश्वासन पर हुआ विवाहिता का अंतिम संस्कार

मांगें पूरी होने के आश्वासन पर हुआ विवाहिता का अंतिम संस्कार

  • पुलिस अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच का दिया आश्वासन 

मोहनलालगंज। मोहनलालगंज के खुझौली गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकी मिली विवाहिता के मामले में शनिवार को परिजनों ने अपनी मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया। इससे पहले परिजनों ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी समेत अन्य मांगें पूरी किए जाने की शर्त रखी थी।

शुक्रवार रात पोस्टमार्टम के बाद जब विवाहिता गुड़िया का शव उसके मायके गणेशखेड़ा पहुंचा तो मायके पक्ष ने अंतिम संस्कार सुबह के लिए टाल दिया। शनिवार की सुबह मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने खुझौली चौकी पर तैनात बदसलूकी के आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए व मृतका के दोनों नाबालिग बच्चों के नाम उनके हिस्से की संपत्ति दर्ज कराए जाने और एफआईआर में नामजद आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किए जाने की मांग रख दी। 

पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से वार्ता कर खुझौली चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने तथा अन्य मांगों पर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद शव को खुझौली ले जाकर अंतिम संस्कार किया गया। एसएचओ रामबाबू सिंह और एसीपी आरके सिंह ने अंतिम संस्कार से मना किए जाने की बात को सिरे से खारिज कर दिया। हालांकि एसएचओ ने पुलिस कर्मियों के विरुद्ध शिकायत और मृतका के बच्चों के नाम प्रॉपर्टी किए जाने की मांग उठने के मुद्दे उठाए जाने की बात स्वीकार की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments