उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के ग्राम सभा बरुहा भावनियापुर बनघुसरी में प्राथमिक विद्यालय बरुहा के सामने सड़क पर लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। इससे बच्चों और स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में सड़क पर लगातार जलभराव बना रहता है। इस कारण स्कूली बच्चों को विद्यालय आने-जाने के लिए पानी से होकर गुजरना पड़ता है, जो उनके लिए एक बड़ी चुनौती है। स्थानीय निवासियों ने इस संबंध में कई बार ग्राम प्रधान से शिकायत की है। हालांकि, बार-बार शिकायत के बावजूद भी इस मार्ग की मरम्मत या सुधार के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया था। हाल ही में बरुहा भवानियापुर बनघुसरी के ग्राम प्रधान रामनिवास गुप्ता से संपर्क किया गया। प्राथमिक विद्यालय बरुहा के सामने सड़क की खराब स्थिति के बारे में पूछे जाने पर, उन्होंने आश्वासन दिया कि इस समस्या का समाधान जल्द ही किया जाएगा। मौके की तस्वीरों में भी सड़क पर भारी जलभराव साफ देखा जा सकता है, जो राहगीरों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। ग्रामीण इस समस्या के जल्द से जल्द समाधान की उम्मीद कर रहे हैं।
बहराइच में प्राथमिक विद्यालय के सामने सड़क पर जलभराव:बच्चों-ग्रामीणों को परेशानी, प्रधान ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












