Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक हुई:कई पदाधिकारियों ने सदस्यता ली, विनय तिवारी...

प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक हुई:कई पदाधिकारियों ने सदस्यता ली, विनय तिवारी गुट में शामिल हुए कई शिक्षक संगठनों के सदस्य

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में शनिवार दोपहर 2 बजे उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक आयोजित हुई। कंपनी बाग स्थित एक सभागार में हुई इस बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक देवेंद्र वर्मा ने की, जबकि संचालन जिला सह संयोजक विजय प्रकाश चौधरी ने किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत बनाना, शिक्षकों की एकजुटता बढ़ाना और शेष ब्लॉकों में संगठनात्मक अधिवेशन एवं चुनाव समयबद्ध ढंग से कराना था। बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष विनय तिवारी के नेतृत्व और नीतियों पर विश्वास जताते हुए विभिन्न शिक्षक संगठनों के कई पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की सदस्यता ग्रहण की। इन शिक्षकों ने अपने पूर्व संगठनों की सदस्यता छोड़ दी। सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रताप नारायण चौधरी, शिव प्रकाश सिंह, डॉ. दुर्गा प्रसाद सिंह, मुनीराम पटेल, विवेकानंद चौरसिया, राम रंग, दौलतराम चौधरी, नरेंद्र कुमार वर्मा और रमेश कुमार विश्वकर्मा सहित कई अन्य शिक्षक शामिल थे। कप्तानगंज क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में शिक्षकों ने संगठन की सदस्यता लेकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। जिला संयोजक देवेंद्र वर्मा ने जोर देकर कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का प्रभावी समाधान तभी संभव है, जब संगठन मजबूत और एकजुट होगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से ब्लॉक स्तर पर संगठन को सक्रिय करने तथा निर्धारित समय में अधिवेशन एवं चुनाव संपन्न कराने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन की मजबूती से शिक्षकों के हितों की आवाज अधिक प्रभावी ढंग से उठाई जा सकेगी। इस बैठक में जिला सह संयोजक इंद्रसेन मिश्रा सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। जिले के विभिन्न विकासखंडों से सैकड़ों शिक्षकों ने कार्यक्रम में भाग लिया और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। बैठक का समापन शिक्षकों के हितों की रक्षा और संगठनात्मक विस्तार के संकल्प के साथ हुआ।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments