#बस्ती_न्यूज
छावनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान आयुष चिकित्सक डॉ. भगवान स्वरूप ने 20 मरीजों की जांच की। मेले में बदलते मौसम के कारण खांसी और बुखार से पीड़ित अधिकांश मरीज पहुंचे। मेले में फार्मासिस्ट शैलेंद्र शांडिल्य, एएनएम संजू सिंह और वार्ड बॉय बहादुर भी मौजूद रहे। पीएचसी पर पीने के पानी की व्यवस्था को लेकर मरीजों ने शिकायतें कीं। उनका कहना था कि इंडियामार्का हैंडपंप से दूषित पानी आ रहा है, जबकि परिसर में आरओ सिस्टम भी लगा हुआ है। कुछ मरीजों ने हाईवे से छावनी पीएचसी तक आने वाले रास्ते की खराब स्थिति पर भी चिंता जताई। उन्होंने बताया कि जगह-जगह सड़क खराब होने के कारण गंभीर रूप से बीमार मरीजों को वाहन या एंबुलेंस से पीएचसी पहुंचने में काफी कठिनाई होती है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
आरोग्य मेले में 20 मरीजों की जांच:छावनी में आयुष चिकित्सक ने की जांच, दूषित पानी और खराब रास्ते की शिकायत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












