Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)खैरा के हनुमान मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा हुई:नकदीलपुर में शोभायात्रा के...

खैरा के हनुमान मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा हुई:नकदीलपुर में शोभायात्रा के साथ श्रीराम दरबार और शिवलिंग की स्थापना


ग्राम पंचायत खैरा के नकदीलपुर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में शनिवार को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान श्री राम दरबार और शंकर जी के शिवलिंग की भी स्थापना की गई। प्राण प्रतिष्ठा से पहले एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें भगवा ध्वज, ढोल-नगाड़ों के साथ ‘जय श्री राम’ और ‘बजरंगबली की जय’ के जयकारे गूंजते रहे। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों ने भाग लिया और नगर भ्रमण किया। नगर भ्रमण के उपरांत शोभायात्रा मंदिर परिसर पहुंची। यहां पुजारी श्याम सुंदर मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर नई मूर्तियों की स्थापना कराई। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मूर्ति स्थापना के बाद देर शाम मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर समिति और क्षेत्र की जनता का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर जगदीश बाबा, दिनेश सिंह, दिवाकर सिंह, सच्चिदानंद सिंह, मुन्ना जायसवाल, ऋषभ, आकांक्षा सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति और जनता उपस्थित रही। सभी ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments