* थाना ललिया क्षेत्रान्तर्गत वादिनी श्रीमती निवासी थाना ललिया जनपद बलरामपुर द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि विपक्षी कृष्णा उर्फ दुल्ले पुत्र कोयले निवासी ग्राम मथुरा कला थाना ललिया जनपद बलरामपुर द्वारा उनकी नाबालिक पुत्री उम्र करीब 16 वर्ष को शादी करने के उद्देश्य से बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 87/2026 धारा 137(2)/87 बी.एन.एस. पंजीकृत किया गया।
*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी ललिया श्री देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव* के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक ललिया श्री मृत्युन्जय सिंह के नेतृत्व में-
आज दिनांक 13.07.2026 को थाना ललिया पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजी0 मु0अ0सं0 87/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस से संबन्धित- अभि0 कृष्णा उर्फ दुल्ले पुत्र कोयले निवासी ग्राम मथुरा कला थाना ललिया जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार किया गया। अपहृता को सकुशल बरामद कर अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय रवाना किया जा रहा है तथा अपहृता को महिला पुलिस की सुरक्षा में सुपुर्दगी देकर अग्रिम विधिक कार्य़वाही हेतु वन स्टाप सेन्टर बलरामपुर रवाना किया गया।
*अभियुक्त का विवरण:-*
1. कृष्णा उर्फ दुल्ले पुत्र कोयले निवासी ग्राम मथुरा कला थाना ललिया जनपद बलरामपुर।
*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम:*
1. उपनिरीक्षक श्री प्रतीक पाण्डेय
2. हे0का0 सुनील कुमार
3. का0 प्रवीण विमल
4. म0का0 स्वाती वर्मा












