बस्ती में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में संस्कार भारती बस्ती इकाई ने ‘कुटुंब प्रबोधन’ विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया। यह कार्यक्रम पंच परिवर्तनों में से एक था। कार्यक्रम का शुभारंभ विभाग कुटुंब प्रबोधन प्रमुख अरविंद, प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. कैप्टन पुष्प लता मिश्रा, अध्यक्ष पूर्णिमा तिवारी, प्रधानाचार्य प्रियंका सिंह, संत कबीर नगर से डॉ. सोनी सिंह और महामंत्री डॉ. राजेश कुमार मिश्र ने दीप प्रज्वलन और पुष्पार्चन के साथ किया। परिवार की एकता और समृद्धि पर बल ध्येय गीत के बाद, डॉ. कैप्टन पुष्प लता मिश्रा ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी। उन्होंने संस्कार भारती का परिचय देते हुए परिवार की समृद्धि और एकता के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री डॉ. राजेश कुमार मिश्र ने किया और सभी अतिथियों का परिचय कराया। मुख्य वक्ता ने दी समाज और परिवार पर शिक्षा विभाग कुटुंब प्रबोधन प्रमुख अरविंद ने राष्ट्र निर्माण में समाज और परिवार की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सभी कार्यों में ‘स्व’ का भाव होना चाहिए। उन्होंने भारत की प्राचीन गणना और समृद्ध विरासत का उल्लेख करते हुए बच्चों को इसके बारे में बताने की आवश्यकता पर जोर दिया। महिला और समाज में नारी विमर्श पर चर्चा प्रधानाचार्य प्रियंका सिंह ने परिवार में महिला की भूमिका और समाज में नारी विमर्श पर चर्चा की। संस्कार भारती बस्ती इकाई की उपाध्यक्ष सत्या मिश्रा ने कुटुंब प्रबोधन पर सारगर्भित विचार साझा किए। कुमार स्वेतांशु ने भगवान श्री राम पर आधारित कविता सुनाई, जबकि श्री हरि ने देवीगीत के माध्यम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। संत कबीर नगर की जिला मंत्री अमिता सिंह ने भी कुटुंब प्रबोधन पर कविता प्रस्तुत की। अध्यक्ष ने परिवार तक संदेश पहुँचाने का आह्वान किया बस्ती इकाई की अध्यक्ष पूर्णिमा तिवारी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कुटुंब प्रबोधन का विषय केवल चर्चा तक सीमित न रहे, बल्कि इसे परिवारों तक पहुँचाया जाए। गणमान्य लोग भी हुए शामिल इस अवसर पर डॉ. प्रमोद उपाध्याय, उमाशंकर पाण्डेय, सुप्रिया, लता सिंह, कमला वर्मा, रीता त्रिपाठी, मधुबाला श्रीवास्तव, ओम प्रकाश पांडेय, सरिता शुक्ला, जया कश्यप, राधिका शुक्ला, प्रीति श्रीवास्तव, उमा श्रीवास्तव, अनन्या, अनुष्का और पंखुड़ी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे
RSS शताब्दी वर्ष पर संस्कार भारती की कुटुंब प्रबोधन गोष्ठी:बस्ती में राष्ट्र निर्माण में परिवार की भूमिका पर दिया जोर, दीप प्रज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











