HomeHealth & Fitnessजनपद प्रतापगढ़ में साइबर अपराधियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही में 14...

जनपद प्रतापगढ़ में साइबर अपराधियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही में 14 अभियोग पंजीकृत व 34 अभियुक्तों के विरुद्ध की गयी कार्यवाही

प्रतापगढ़।उत्तर प्रदेश में साइबर अपराधियों के विरुद्ध पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, द्वारा चलाये जा रहे प्रदेशव्यापी अभियान के अन्तर्गत,पुलिस पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में जनपद प्रतापगढ़ में साइबर अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी)/ नोडल साइबर अपराध, जनपद प्रतापगढ़ के निकट पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम सेल प्रतापगढ़ व जनपद प्रतापगढ़ के थानों पर संचालित साइबर हेल्प-डेस्क के साथ कई टीमों का गठन किया गया।
उक्त टीमों के द्वारा त्वरित व योजनाबद्ध तरीके से दबिश व कार्यवाही करते हुए वर्तमान में प्रचलित साइबर अपराध – विशेष रूप से टेलीग्राम / इंस्टाग्राम / व्हाट्सऐप आदि सोशल मीडिया से संचालित होने वाले इन्वेस्टमेंट स्कैम / डिजिटल अरेस्ट / पार्ट-टाइम जॉब / क्रिप्टो-ट्रेडिंग फ्रॉड आदि में प्रयुक्त होने वाले बैंक खाते(म्यूल बैंक खाते) तथा मोबाइल नंबर धारकों के विरुद्ध देश भर के *कुल 19 राज्यों में दर्ज 89 NCRP शिकायतों में शामिल 17 व्यक्तियों* को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी और सत्यापन के उपरान्त कुल 14 मुकदमे जनपद प्रतापगढ़ के विभिन्न थानों पर पंजीकृत किये गये। इन बैंक खातों व मोबाइल नंबर का दुरुपयोग देश भिन्न-भिन्न राज्यों से लगभग रकम *12 करोड़ 18 लाख रुपये(₹12,18,08742.27)* के साइबर फ्रॉड में संलिप्तता पायी गयी। पूछताछ के बाद प्राप्त साक्ष्यों व अन्य इनपुट पर साइबर सेल द्वारा गहनता से जाँच की जा रही है।
किसी भी साइबर अपराध में बैंक खाते तथा मोबाइल नंबर का ही सबसे बड़ा रोल होता है। ये बैंक खाते तथा मोबाइल नंबर सामान्य रूप से कुछ कमीशन के लालच में एजेंटों के माध्यम से सुदूर बैठे साइबर अपराधियों को दिए जाते हैं तत्पश्चात इन बैंक खातों व मोबाइल नंबर का उपयोग कर देश भर में हो रहे साइबर फ्रॉड (Investment Scam, Gaming, Trading, Digital Arrest etc.) में किया जाता है। इसी प्रकार साइबर अपराध में प्रयुक्त होने वाले मोबाइल नम्बरों का प्रयोग फ़ोन करके पीड़ित को ठगने / फेक सोशल मीडिया चैनल (Telegram/whatsapp etc.), मेल आई०डी० बनाने आदि में किया जाता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments