Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)दसिया में इथेनॉल फैक्ट्री का विरोध प्रदर्शन असफल:पुलिस की सख्ती और जनप्रतिनिधियों...

दसिया में इथेनॉल फैक्ट्री का विरोध प्रदर्शन असफल:पुलिस की सख्ती और जनप्रतिनिधियों की पहल से प्रदर्शन विफल

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के रुधौली-बांसी मार्ग पर स्थित दसिया में निर्माणाधीन इथेनॉल फैक्ट्री के विरोध में मंगलवार को किसानों और ग्रामीणों द्वारा आयोजित धरना-प्रदर्शन असफल रहा। प्रशासन की सक्रियता और जनप्रतिनिधियों की पहल के कारण यह धरना नहीं हो पाया। भारी संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतरे, लेकिन पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी के चलते वे प्रदर्शन करने में विफल रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे, जिसमें चौराहे और गांव के सभी तिराहों पर पुलिस बल तैनात था। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भानपुर एसडीएम, सीओ सिटी बस्ती, सीओ रुधौली, अपर पुलिस अधीक्षक, रुधौली थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दुबे, सोनहा थानाध्यक्ष महेश सिंह, पुरानी बस्ती थानाध्यक्ष, वाल्टर गंज थानाध्यक्ष, दो गाड़ी पीएसी बल और फायर ब्रिगेड के दो वाहनों सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद था। धरना स्थल पर सांसद राम प्रसाद चौधरी और रुधौली विधानसभा के विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी भी पहुंचे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं एवं मांगों पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ चर्चा की और ग्रामीणों की समस्याओ को लेकर ज्ञापन शौपा । इस दौरान विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी ने कहा कि किसानों और ग्रामीणों की चिंताओं को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। प्रशासन की सतर्कता, पुलिस बल की मुस्तैदी और जनप्रतिनिधियों की पहल के चलते पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण रहा। अधिकारियों ने भी लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी समस्या के समाधान के लिए प्रशासन से संवाद बनाए रखने की अपील की।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments