Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती - पान मसाला से लेकर घरेलू सामान तक महंगे दामों पर...

बस्ती – पान मसाला से लेकर घरेलू सामान तक महंगे दामों पर बिक्री, लोगों में नाराजगी

बस्ती जिले के कई बाजारों में ओवररेटिंग की शिकायत, आम लोग परेशान

बस्ती। जिले के कई बाजारों, जैसे रुधौली, भानपुर, हरैया तथा विभिन्न नगर पंचायत क्षेत्रों में दुकानदारों द्वारा पान मसाला से लेकर घरेलू उपयोग के सामान तक निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर बिक्री किए जाने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। इससे आम उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ दुकानदार जीएसटी और महंगाई का हवाला देकर सामान मनमाने दामों पर बेच रहे हैं। आरोप है कि कई वस्तुएं तय मानक और निर्धारित कीमत से ऊपर बेची जा रही हैं, जिससे लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ गया है।

क्षेत्र में एलपीजी गैस की कालाबाजारी की शिकायतें भी मिल रही हैं। एक तरफ गैस उपभोक्ता परेशान हैं, तो दूसरी ओर रोजमर्रा के घरेलू सामान, किराना और पान मसाला जैसी वस्तुएं भी महंगे दामों पर बिक रही हैं। इससे ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों के लोग प्रभावित हो रहे हैं।

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बाजारों में जांच अभियान चलाकर ओवररेटिंग और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments