Homeक्राइम (Crime)UP: इटावा में पति की हत्या का 10 घंटे में खुलासा, पत्नी...

UP: इटावा में पति की हत्या का 10 घंटे में खुलासा, पत्नी ने प्रेमी संग रची थी मौत की साजिश, दोनों गिरफ्तार

इटावा: थाना सिविल लाइन क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने महज 10 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार, पति की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सुनियोजित षड्यंत्र के तहत की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त गमछा, मृतक की सोने की अंगूठी, एक एंड्रॉयड मोबाइल और एक कीपैड मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभयनाथ त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी नगर अवनीश सिंह तथा थाना सिविल लाइन प्रभारी निरीक्षक कण्व कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश किया।

Also Read: UP: पति पर दूसरी शादी का शक, मां ने तीन बेटियों को जहर खिलाकर खुद भी खाया जहर, दो की मौत

पुलिस के अनुसार, ग्राम तोड़ा निवासी आनंद उर्फ महबूब (35) का शव 13 जुलाई की रात उसके कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। मृतक के पिता सुघर सिंह की तहरीर पर पत्नी आशिकी देवी और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आशिकी देवी के अपने पड़ोसी शिवम से लंबे समय से प्रेम संबंध थे। पति आनंद इसका विरोध करता था। इसी विवाद में पहले शिवम के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसके बाद वह जेल गया और 1 जून 2026 को जमानत पर बाहर आया। पुलिस के मुताबिक, जेल से छूटने के बाद दोनों फिर संपर्क में आए और पति को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।

Also Read: UP: 4 किलो से अधिक अवैध गांजे के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, एक हिस्ट्रीशीटर भी दबोचा

पूछताछ में आरोपियों ने कथित रूप से बताया कि घटना वाली रात आशिकी देवी ने पति को पेय पदार्थ में नींद की गोलियां मिलाकर पिला दीं। जब वह अचेत हो गया तो उसने शिवम को घर बुलाया। इसके बाद दोनों ने गमछे से गला कसकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि घटना के बाद पत्नी खुद छत पर बने कमरे में चली गई और शिवम बाहर से कुंडी लगाकर फरार हो गया, ताकि हत्या को संदिग्ध या आत्महत्या जैसा दिखाया जा सके।

पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त गमछा, मृतक की सोने की अंगूठी तथा दोनों के बीच गुप्त संपर्क में इस्तेमाल किए गए एंड्रॉयड और कीपैड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। विवेचना के दौरान सामने आया कि दोनों अलग सिम और मोबाइल फोन के जरिए संपर्क में रहते थे।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)



#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments