नई दिल्ली। मौसम विभाग ने 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में अगले 12 घंटे के अंदर गरज-चमक के साथ बरसात होगी। उत्तर बंगाल की खाड़ी के ऊपर संभावित निम्न दबाव क्षेत्र के गठन के प्रभाव से आने वाले 7 दिन के दौरान पूर्वी एवं पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश की एक्टिविटी बढ़ने की संभावना है। 15 जुलाई को ओडिशा में कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिाश होने की भी संभावना है। आने वाले 6–7 में उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्रों, पश्चिम-मध्य भारत और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में बारिश अपेक्षाकृत कम होगी।
इन 22 राज्यों में अलर्ट
मौसम विभाग ने 15 से 17 जुलाई तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, 15 जुलाई से 20 जुलाई तक दिल्ली, चंडीगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, पंजाब में भारी बारिश की चेतावनी है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश का अलर्ट है।
दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में छाएंगे बादल (15 से 19 जुलाई): मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में 15 जुलाई से 19 जुलाई तक पूरे सप्ताह आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। 15 जुलाई को बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश नहीं होगी। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 16 जुलाई को आंशिक बादल छाएंगे, लेकिन बारिश इस दिन भी नहीं होगी। 17 से 19 जुलाई तक भी बादल तो छाएंगे, लेकिन बारिश का कोई अनुमान नहीं है।
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में भारी बारिश (15 जुलाई): पीलीभीत, लखीमपुर, सीतापुर, बहराइच, हरदोई, शहजहांपुर, बाराबंकी, लखनऊ, फतेहपुर, रायबरेली, कानपुर, इटावा, जालौन, बांदा, आगरा, ओरैया और हमीरपुर में भारी बारिश और आंधी तूफान का अलर्ट है। प्रयागराज में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। राजधानी लखनऊ में कल अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
बिहार में कैसा रहेगा मौसम
बिहार में भीषण बारिश (15 जुलाई): अररिया और किशनगंज में कल तूफानी बारिश की चेतावनी है। वहीं, समस्तीपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, वैशाली, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सारण, जमुई, बांका, भागलपुर, कटिहार, पुर्णिया, सहरसा, बेगुसराय में मध्यम बारिश हो सकती है। राजधानी पटना, नालंदा और गया में आसमान साफ रहेगा। पटना में कल अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम
मध्य प्रदेश में तगड़ी बारिश (15 जुलाई): छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, कटनी, शहडोल, सतना, रीवा, सिंगरौली, सीधी, धार झाबुआ, अलीराजपुर, इंदौर, उज्जैन, मंदसौर में भारी से भारी बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलेंगी। वहीं, भोपाल, विदिशा, रायसेन, दमोह, सागर, अशोकनगर, खंडवा, हरदा, बैतूल, खरगौन, बुरहानपुर, कटनी, पन्ना, छतरपुर, जबलपुर, टीकमगढ़ में आसमान साफ रहेगा। राजधानी भोपाल में कल अधिकतम तापमान 32 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम
हिमाचल प्रदेश में चेतावनी (15 जुलाई): राज्य में पूरे हफ्ते भारी बारिश का अलर्ट है। शिमला, सुंदरनगर, भुंतर, कांगड़ा, जोत और मुरारी देवी, बिलासपुर, नेरी, शिमला, कुफरी, हमीरपुर और ताबो में आंधी-बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 37 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।
उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट (15 जुलाई): उत्तराखंड के नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत में भारी बारिश की चेतावनी है। वहीं, तेहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, अल्मोड़ा और उधमसिंह नगर में आसमान साफ रहने वाला है। कल देहरादून का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।












