बहराइच में लखनऊ-बहराइच मार्ग पर सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार कार और टैंपो की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के भाई-बहन समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज जारी है। कैसरगंज थाना क्षेत्र में स्थित इस मार्ग पर रात करीब 12 बजे हुए हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। अस्पताल में 13 वर्षीय किशोरी सोनम की मौत हो गई। सोनम के भाई फैजान (8 वर्ष) और टैंपो चालक शफीक की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मंगलवार को लखनऊ रेफर किया गया था। मंगलवार देर रात इलाज के दौरान फैजान और शफीक ने भी दम तोड़ दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि टैंपो के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
मृतकों में जरवल रोड थाना क्षेत्र निवासी अखलाक अहमद की बेटी सोनम और बेटा फैजान शामिल हैं। टैंपो चालक शफीक भी इस हादसे का शिकार हुए। अखलाक अहमद, उनकी पत्नी नाजरून (35 वर्ष) और उनके बच्चे बहराइच से खरीदारी कर अपने घर लौट रहे थे।अखलाक और उनकी पत्नी नाजरून का इलाज अभी भी चल रहा है। कैसरगंज थाना प्रभारी राजकुमार पांडे ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बहराइच में कार-टेंपो टक्कर, भाई बहन समेत 3 की मौत:दो अन्य घायल, भीषण टक्कर से टेंपो के उड़े परखच्चे, चालक फरार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












