बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज स्थित जमुनिया गांव में बीती रात एक टस्कर हाथी ने खेत की रखवाली कर रहे किसान को दौड़ा लिया। इस दौरान भागते समय किसान गिरकर घायल हो गया। यह घटना रात करीब 11 बजे हुई। 40 वर्षीय किसान संतोष पुत्र मुन्ना सिंह अपने खेत में फसल की रखवाली कर रहे थे, तभी उन्हें अचानक एक हाथी आता दिखाई दिया। अपनी जान बचाने के लिए किसान भागे, लेकिन इसी दौरान वे गिर गए और उन्हें चोटें आईं। ग्रामीणों ने शोर मचाकर हाथी को वहां से भगाया। घटना की सूचना मिलते ही सुबह कतर्नियाघाट वन क्षेत्राधिकारी आशीष गौड़ के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पूरे क्षेत्र का जायजा लिया और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी। उन्हें रात में अकेले खेतों की ओर न जाने और मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर रखने के लिए कहा गया। इस घटना के बाद नेचर एनवायरमेंट एंड वाइल्डलाइफ सोसाइटी (NEWS) की टीम भी गांव पहुंची और ग्रामीणों को वन्यजीवों से बचाव के उपाय बताए। वन विभाग ने जानकारी दी कि क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है और गजमित्रों को भी तैनात किया गया है। विभाग ने यह भी आश्वस्त किया कि प्रभावित किसान को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।
बहराइच के जमुनिया गांव में टस्कर हाथी का हमला:खेत की रखवाली कर रहे किसान को दौड़ाकर घायल किया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












