#बस्ती_न्यूज
बस्ती के मखौड़ाधाम स्थित अन्त्येष्टि स्थल पर तेज आंधी में क्षतिग्रस्त हुआ टिनशेड एक माह बाद भी नहीं लग सका है। दाह संस्कार के लिए आने वाले लोगों को तेज धूप और वर्षा के बीच खुले आसमान के नीचे खड़ा रहना पड़ रहा है। जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता के कारण यह समस्या बनी हुई है। शासन ने वर्षों पहले अन्त्येष्टि स्थल पर दो टिनशेड लगवाए थे। इनका उद्देश्य अंतिम संस्कार के दौरान शोकाकुल परिवारों को धूप और वर्षा से राहत प्रदान करना था, साथ ही वर्षा ऋतु में शवदाह में आने वाली कठिनाई को दूर करना था। पिछले महीने आई तेज आंधी और वर्षा में ये दोनों टिनशेड धराशायी हो गए। इस मामले को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने स्थल का निरीक्षण किया था। उन्होंने शीघ्र व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया था। अधिकारी ने बताया था कि स्थायी अन्त्येष्टि स्थल के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है और स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इसके बावजूद क्षतिग्रस्त टिनशेड के स्थान पर कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्थायी निर्माण में समय लग सकता है, लेकिन तब तक अस्थायी टिनशेड या अन्य वैकल्पिक व्यवस्था करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। बरसात के मौसम में अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
आंधी में उड़ा अन्त्येष्टि स्थल का टिनशेड, मरम्मत नहीं:दाह संस्कार के लिए आने वाले लोग धूप-वर्षा में खड़े होने को मजबूर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












