HomeUncategorizedअंतर क्षेत्रक फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे मुकाबले में लखीमपुर खीरी ने गोरखपुर...

अंतर क्षेत्रक फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे मुकाबले में लखीमपुर खीरी ने गोरखपुर को 4-2 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की

श्रावस्ती। वी. विक्रमण, उप महानिरीक्षक, क्षेत्रक मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, लखीमपुर खीरी के दिशा-निर्देशन में आयोजित अंतर क्षेत्रक (Inter sector) फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे मुकाबले में क्षेत्रक मुख्यालय, स.सी.बल लखीमपुर खीरी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्रक मुख्यालय, स.सी.बल गोरखपुर को 4-2 से पराजित कर प्रतियोगिता में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
मैच के नायक आरक्षी गुलज़ार अली रहे, जिन्होंने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 3 गोल दागे। वहीं बेनेट तारो ने 1 गोल कर टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। पूरे मैच के दौरान लखीमपुर खीरी की टीम ने आक्रामक रणनीति, सटीक पासिंग और अनुशासित खेल का परिचय दिया। गोरखपुर की टीम ने भी कड़ा संघर्ष किया, लेकिन लखीमपुर खीरी के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल और शानदार प्रदर्शन के दम पर मुकाबला अपने नाम कर लिया।मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना, अनुशासन एवं टीमवर्क का परिचय दिया, जिसकी उपस्थित अधिकारियों, जवानों एवं दर्शकों ने सराहना की। रोमांचक मुकाबले ने अंत तक दर्शकों का उत्साह बनाए रखा।62वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, भिनगा द्वारा आयोजित इस अंतर क्षेत्रक फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्देश्य जवानों में शारीरिक दक्षता, खेल भावना, आपसी समन्वय एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता के आगामी मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments