HomeUncategorizedएक_पेड़_मां_के_नाम” अभियान के अन्तर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण में वृद्धि के...

एक_पेड़_मां_के_नाम” अभियान के अन्तर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण में वृद्धि के उद्देश्य से पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री अशोक कुमार, देवापीटन परिक्षेत्र, गोण्डा द्वारा बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड, इकाई मैजापुर परिसर में वृक्षारोपण किया गया व सभी को अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की गई।

श्रावस्ती।इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री अशोक कुमार ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति, पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा लगाए गए पौधों के नियमित संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लेने की

अपील की। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन, स्वच्छ पर्यावरण, जल संरक्षण तथा जलवायु संतुलन का आधार हैं और इनका संरक्षण हम सभी का सामूहिक दायित्व है।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की तथा अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments