HomeHealth & Fitnessजैश के संदिग्ध नेटवर्क पर एटीएस का शिकंजा, पांच और गिरफ्तार, संख्या...

जैश के संदिग्ध नेटवर्क पर एटीएस का शिकंजा, पांच और गिरफ्तार, संख्या पहुंची 13

 दिल्ली । गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) को बड़ी सफलता मिली है। गुजरात एटीएस ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर गुजरात के सिद्धौर और आसपास के इलाकों से पांच और संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इन गिरफ्तारियों के साथ इस मामले में पकड़े गए संदिग्‍ध आतंकवादियों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। इससे पहले एटीएस ने 8 संदिग्धों को हिरासत में लिया था, जिनसे पूछताछ के दौरान इस नेटवर्क से जुड़े पांच अन्य लोगों का पता चला था।

ये गिरफ्तारियां राज्य के विभिन्न जिलों से हुई हैं। सभी आरोपियों को उत्तर गुजरात के सिद्धौर और आसपास के इलाकों से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिलाल आबिद शेरा, मोहम्मद अयूब कड़ीवाल उर्फ मोहम्मद खाड़ियासन, मोहम्मद शफी मुखी उर्फ शफी चापी, मोहम्मद हसन कराड़िया उर्फ हसन हैदरपुरी और मोहम्मद अयूब सुनासरा उर्फ मोहम्मद खली के रूप में हुई है।

जांच एजेंसियों के अनुसार, यह आतंकी देश में बड़े पैमाने पर सिलसिलेवार धमाकों की साजिश रच रहे थे। मामले में मोहम्मद अयूब और अमीन शेरा को गिरोह का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने विस्फोटक तैयार करने के लिए गन पाउडर समेत अन्य रासायनिक पदार्थ मंगवाए थे। इतना ही नहीं उन्होंने गांवों के आसपास सुनसान स्थानों पर 7 से 8 बार छोटे स्तर के विस्फोट कर कथित तौर पर परीक्षण भी किए थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments