बहराइच: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में एनसीईआरटी की नवीन पाठ्यपुस्तकों के प्रभावी संचालन हेतु पाँच दिवसीय संदर्भदाता प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण प्राचार्य आशीष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में 13 से 17 जुलाई तक आयोजित किया गया था। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ब्लॉक स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षणों की गुणवत्ता को सुदृढ़ करना था। इसमें शिक्षकों को नई शिक्षण पद्धतियों और सामग्रियों से परिचित कराया गया। प्रशिक्षण प्रदान करने वालों में डायट के प्रवक्ता प्रशिक्षक इश्तियाक अहमद, दशरथ यादव, रमेश यादव, एसआरजी सुधीर मेहरोत्रा, मनोज दीक्षित, प्रीति श्रीवास्तव तथा लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन (एलएलएफ) से राहुल सिंह, देवब्रत सिंह, अंकेश वर्मा एवं शान मोहम्मद शामिल थे। सत्रों के दौरान एनसीईआरटी की नवीन पाठ्यपुस्तकों, शिक्षक संदर्शिका, कार्यपुस्तिकाओं, भाषा एवं गणित शिक्षण की प्रभावी रणनीतियों, गतिविधि-आधारित शिक्षण, अधिगम परिणामों तथा बच्चों की सीख में सुधार के उपायों पर व्यवहारिक चर्चा की गई। समापन अवसर पर प्रतिभागियों से आह्वान किया गया कि वे ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षणों में प्राप्त ज्ञान का प्रभावी उपयोग कर विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण एवं बच्चों के अधिगम परिणामों में सुधार सुनिश्चित करें। इस अवसर पर एलएलएफ टीम से अनिल यादव, अंजुल मिश्रा, आरजू, अमूल्या शुक्ला, सहाना खान, सुविया खान, गुले आरजू और महावीर साहू का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
बहराइच के डायट में पांच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न:एनसीईआरटी की नवीन पाठ्यपुस्तकों के प्रभावी संचालन पर केंद्रित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












