HomeHealth & Fitnessराजकीय कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ की हुई बैठक

राजकीय कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ की हुई बैठक

लखनऊ। राजकीय कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ की आम सभा व निर्वाचन  सतीश चंद्र यादव की अध्यक्षता में रविवार को कामन हाल बी-ब्लाक दारुलसफा संपन्न हुई। सभी उपस्थित सदस्यों की सहमति के आधार पर नामित निर्वाचन अधिकारी ललित राव और कमल किशोर शुक्ल प्रांतीय अध्यक्ष सहायक ग्राम विकास पंचायत संघ के द्वारा प्रांतीय पदाधिकारियों का निर्वाचन संपन्न कराया गया। जिसमें राजेश कुमार सिंह अध्यक्ष, सुरेन्द्र सिंह गौर वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,रमेश चंद्र उपाध्याय महामंत्री, जय शंकर दूबे संयुक्त मंत्री और आशीष श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए ।  बीएन पांडेय पूर्व अध्यक्ष प्रांतीय अध्यक्ष राजकीय कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ ने निर्वाचित पदाधिकारियों को  पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments