Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)भिटिया-हरदिया मार्ग पर गिरा पीपल का पेड़:राहगीर बाल-बाल बचे, यातायात प्रभावित

भिटिया-हरदिया मार्ग पर गिरा पीपल का पेड़:राहगीर बाल-बाल बचे, यातायात प्रभावित

#बस्ती_न्यूज

वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के भिटिया-हरदिया मार्ग पर सोमवार दोपहर एक बड़ा पीपल का पेड़ सड़क पर गिर गया। यह घटना वाल्टरगंज कस्बे के पास मछली मंडी के निकट हुई। गनीमत रही कि जिस समय पेड़ गिरा, उस वक्त वहां से कोई वाहन या राहगीर नहीं गुजर रहा था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, इस घटना से मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। पेड़ गिरने के कारण सड़क पर गाड़ियों की आवाजाही पूरी तरह रुक गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तत्काल पेड़ की कुछ डालियों को काटकर रास्ते से हटाया, जिससे बाइक, कार और टेंपो जैसे छोटे वाहनों के लिए निकलने का रास्ता बन सका। सड़क पर अभी भी पेड़ का आधा हिस्सा पड़ा हुआ है, जिसके कारण यातायात धीमी गति से चल रहा है। छोटे वाहन किसी तरह निकल पा रहे हैं, लेकिन ट्रक और बस जैसे भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप है। मार्ग बंद होने से वाहन चालकों और यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क से पेड़ को पूरी तरह हटाने की मांग की है। उनकी मांग है कि मार्ग को पूरी तरह साफ किया जाए ताकि बड़े वाहनों की आवाजाही सामान्य हो सके और यातायात सुचारु रूप से चल सके।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments