HomeHealth & Fitnessब्लॉक प्रमुखों को प्रशासक बनाए जाने के निर्णय पर मुख्यमंत्री का जताया...

ब्लॉक प्रमुखों को प्रशासक बनाए जाने के निर्णय पर मुख्यमंत्री का जताया आभार 

मोहनलालगंज , लखनऊ। मोहनलालगंज ब्लॉक में  सोमवार को प्रधानों व बीडीसी सदस्यों की बैठक  में भाजपा जिलाध्यक्ष  व ब्लॉक प्रमुख का स्वागत किया गया । प्रदेश सरकार द्वारा ब्लॉक प्रमुखों का कार्यकाल छह माह बढ़ाते हुए उन्हें विकास खंड का प्रशासक नियुक्त किए जाने का सभागार में स्वागत किया गया। 

ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला की मौजूदगी में आयोजित बैठक में प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत (बीडीसी) सदस्यों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे ग्रामीण विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण फैसला बताया। बैठक के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कुमार मौर्य, जिला सहकारी बैंक लखनऊ के चेयरमैन वीरेन्द्र प्रताप सिंह तथा ब्लॉक प्रमुख एवं नवनियुक्त प्रशासक ओम प्रकाश शुक्ला का प्रधानों और बीडीसी सदस्यों ने फूलों की बड़ी मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कुमार मौर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गांवों के विकास और सुशासन के लिए लगातार ऐतिहासिक निर्णय ले रही है। ब्लॉक प्रमुखों को प्रशासक बनाए जाने से विकास कार्यों में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं आएगा और जनहित की योजनाएं निरंतर गति से संचालित होती रहेंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की प्राथमिकता गांव, गरीब और किसान का सर्वांगीण विकास है।

वहीं ब्लॉक प्रमुख एवं नवनियुक्त प्रशासक ओम प्रकाश शुक्ला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और गति बनाए रखते हुए सभी प्रधानों एवं बीडीसी सदस्यों के सहयोग से क्षेत्र के हर गांव तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा।

जनहित से जुड़े कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।बैठक में वरिष्ठ समाजसेवी सुरेन्द्र दीक्षित, पूर्व विधायक चन्द्रा रावत, प्रधान संघ अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, बीडीसी संघ अध्यक्ष नवनीत सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हंसराज, जिला महामंत्री धीरू पांडे,पूर्व महामंत्री राजकुमार पांडे, मंडल अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष ललित सिंह सहित बड़ी संख्या में प्रधान, बीडीसी सदस्य एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments