HomeHealth & Fitnessसिक्किम में निर्माणाधीन सुरंग दुर्घटना में अब तक सात लोगों की मौत...

सिक्किम में निर्माणाधीन सुरंग दुर्घटना में अब तक सात लोगों की मौत की पुष्टि

गंगटोक। सिक्किम के नाम्ची जिले के झोलुंगे अंतर्गत समरदोंग में निर्माणाधीन नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचपीसी) की तीस्ता स्टेज-6 जलविद्युत परियोजना की सुरंग में फंसे श्रमिकों को निकालने के लिए खोज एवं बचाव अभियान जारी है। राहत एवं बचाव अभियान पूरी रात चला । इस दुर्घटना में अब तक सात लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। सुरंग में 25 से अधिक लोग फंसे होने की आशंका हैं।

इस सुरंग में सोमवार दोपहर कार्यरत श्रमिकों ने जोरदार विस्फोट जैसी आवाज सुनी। इस दौरान सुरंग में कथित गैस के रिसाव की आशंका जताई गई। इसके बाद श्रमिक अपनी जान बचाने के लिए सुरंग से बाहर निकलने लगे। कुछ श्रमिक सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि कई अन्य सुरंग के भीतर ही फंस गए।

21july123456789

सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। गैस रिसाव, सुरंग के भीतर प्रतिकूल परिस्थितियों तथा आवश्यक बचाव उपकरणों की कमी के कारण प्रारंभिक प्रयास सफल नहीं हो सके। इसके बाद पाक्योंग और सिलीगुड़ी से पहुंची राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीमों को अभियान में लगाया गया, जिसके बाद बचाव कार्य में तेजी आई।

मंगलवार सुबह 4:40 बजे तक प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार, जिला प्रशासन ने सात लोगों की मौत की पुष्टि की है। मृतकों के शवों को सिंगताम जिला अस्पताल, एसटीएनएम अस्पताल, गंगटोक तथा नाम्ची जिला अस्पताल में रखा गया है। मृतकों की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।

नाम्ची जिला प्रशासन, एनएचपीसी के अधिकारियों, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ), एनडीआरएफ, सिक्किम पुलिस, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा, स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के समन्वय से राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। स्थिति पर सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसएसडीएमए) लगातार नजर बनाए हुए है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments