अम्बेडकरनगर। जिलाधिकारी अंबेडकर नगर के अनुमोदन के क्रम में डीपीआरओ उपेंद्र कुमार पांडेय ने समस्त खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) एवं सहायक विकास अधिकारियों (एडीओ) को पत्र लिखकर 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के सकुशल एवं भव्य आयोजन हेतु 6 अप्रैल को मेडिकल कॉलेज सदरपुर के ऑडिटोरियम में अपराह्न 4:30 बजे तैयारी बैठक बुलाई है। जिसमें अपने विकासखंड के समस्त ग्राम प्रधान गण की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराए जाने का निर्देश दिया गया है।पत्र में डीपीआरओ ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे 6 अप्रैल 2026 को अपराह्न 4:30 बजे मेडिकल कॉलेज सदरपुर के ऑडिटोरियम में समस्त ग्राम प्रधान गण की उपस्थिति कराते हुए स्वयं उपस्थित रहकर तैयारी बैठक को सकुशल संपन्न कराएं।
डीपीआरओ ने खंड विकास अधिकारियों को डॉ. अंबेडकर जयंती की तैयारियों के लिए बुलाई बैठक
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











