नौतनवा नगर के बाईपास मार्ग पर बुधवार सुबह आम से लदी एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में चालक बाल-बाल बच गया, जबकि वाहन पर लदे आम सड़क पर बिखर गए। यह घटना बाईपास मार्ग स्थित गैस गोदाम के गेट के निकट हुई। वाहन चालक जितेंद्र ने बताया कि वह गोरखपुर से पिकअप पर आम लादकर नेपाल के बुटवल जा रहा था, तभी वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। थानाप्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि गाड़ी पलटने की जानकारी मिली है, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ है। मौके पर पुलिस भी मौजूद है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
आम लदी पिकअप पलटी:नौतनवा बाईपास पर हादसा, चालक सुरक्षित, आम बिखरे
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












